You are currently viewing अगामी 11 अक्टूबर 2021 को शनि देव होने जा रहे मार्गी। पांच राशियों के आएंगे अच्छे दिन

अगामी 11 अक्टूबर 2021 को शनि देव होने जा रहे मार्गी। पांच राशियों के आएंगे अच्छे दिन

 अगामी 11 अक्टूबर 2021 को शनि देव होने जा रहे मार्गी। पांच राशियों के आएंगे अच्छे दिन

न्याय के देवता कहे जाने वाले शनि देव मार्गी होने जा रहे हैं, शनि 23 मई 2021 से मकर राशि में वक्री यानि उल्टी चाल से चल रहे थे, वर्की होने से शनि कई राशियों के जातकों पर भारी हैं, इस वजह से जातक कई उलझने में फंसे हुए थे। 

इसी मास 11 अक्टूबर 2021 दिन सोमवार को सुबह सवेरे 8:00 बजे से शनि मार्गी हो जाएंगे, जिसके बाद कई राशियों को लाभ होगा, शनि दोष के कारण मिलने वाली पीड़ा दूर होगी, वहीं कुछ राशियों के लिए ये समय कठिन भी रहे सकता है तो उनको श्रीकृष्ण भक्ति से लाभ मिलेगा या हनुमान साधना से।

शनि हर ढ़ाई वर्ष में राशि परिवर्तन

मित्रो, न्यायकारी शनि देव जो पश्चिमदिशा के देवता है के चाल बदलने या फिर राशि परिवर्तन को काफी महत्वपूर्ण घटना माना जाता रहा है। 

शनि देव मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं, 19 वर्ष की महादशा चलती है, और 30 वर्ष में 12 राशियो पर गमन करते है, इनका शुभ रंग नीला, और शोक रंग काला है, यह करीब ढ़ाई वर्ष में एक राशि से दूसरी राशि में अपना स्थान परिवर्तन करते हैं, शनि के राशि परिवर्तन से जातकों के जीवन में उथल-पुथल शुरू हो जाती है। 

शनिदेव 2020 से मकर राशि में हैं और 23 मई 2021 से इस राशि में उल्टी चाल से चल रहे हैं, अब मकर राशि मे ही शनि की चाल बदलने वाली है, शनि की सीधी चाल से किन किन राशियों के जातकों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, समझते है आज।

निम्न राशियो के जातकों को होगा लाभ

न्यायधीश शनिदेव के मार्गी होने से धनु राशि के जातकों को बड़ा फायदा होगा, शनि की साढ़े साती हटने के साथ ही इस राशि वालों के लिए अच्छा समय शुरु हो सकता है।

इसके अलावा मकर राशि और कुंभ राशि के जातकों की भी परेशानियां कम होती नजर आने लगेगी। 

वहीं शनि की ढैय्या चलने से परेशान मिथुन राशि तथा तुला राशि के जातकों को भी भारी राहत मिलेगी। 

मेष, कर्क, कन्या, मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए साफ शब्दों में कहें तो अच्छा समय शुरू हो जाएगा।

Leave a Reply