You are currently viewing शुक्र को बलवान करने के चमत्कारिक उपाय…

शुक्र को बलवान करने के चमत्कारिक उपाय…

शुक्र को बलवान करने के चमत्कारिक उपाय…

यदि आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर है या शुक्र पर राहु की युति या दृष्टि है, तो मान लीजिए कि आप कितनी भी मेहनत कर लें, आपको वो लग्जरी लाइफ नहीं मिल सकती, जिसकी आप चाहत रखते हैं। ऐसे में शुक्र से संबंधित उपाय ही आपको लग्जरी लाइफ दिला सकते हैं। यूं तो ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को बलवान बनाने के ढेरों उपाय हैं, लेकिन इसमें इलाइची द्वारा किया गया उपाय सबसे कारगर माना जाता है। शुक्र को फीमेल प्रधान ग्रह माना गया है। साथ ही यह खूबसूरती, ऐशो-आराम, भौतिक सुख-सुविधाएं देने वाला ग्रह है। यह भी सच है कि कमजोर शुक्र को उपायों के जरिए ठीक किया जा सकता है। वैसे तो शु्रक को सफेद चीजें सबसे ज्यादा आकर्षित करती हैं, लेकिन इस ग्रह का आकर्षण सबसे ज्यादा इलायची पर है। तो यहां हम इलायची के साथ-साथ कुछ और उपाय बताएंगे, जिनके करने से आप पा सकते हैं मनचाही लग्जरी लाइफ…यहां दिए गए उपाय ध्यान से पढि़ए और जैसा करने को कहा जा रहा है, ठीक वैसे ही करिए, क्योंकि उपाय करते समय जरा-सी लापरवाही आपको फल पाने से वंचित कर सकती है।

चांदी-सा चमकाएं…

धातुओं मं शुक्र ग्रह को चांदी सबसे ज्यादा आकर्षित करती है। जी हां, चांदी पहनने से शुक्र बलवान होता है। इस मामले में प्‍लैटिनम भी फायदा देता है। ज्योतिषविदों की मानें, तो चांदी धारण करने से स्किन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं। स्किन में चमक आती है। अंगूठे में चांदी की रिंग पहनना अति लाभकारी होता है।

सफेद वस्त्र देंगे खूबसूरती…

शुक्र के दिन सफेद वस्‍त्र पहनें। यह रंग, शुक्र और चंद्र दोनों से जुड़ा होता है। इसे धारण करने से शुक्र शांत रहता है…चंद्रमा को भी बल मिलता है। ऐसे में न सिर्फ खूबसूरती में चार-चांद लगते हैं, बल्कि तन-मन को शीतलता भी मिलती है। ग्लैमर जगत से जुड़े लोगों को हमेशा सफेद वस्त्र पहनने चाहिए।

शुक्र…नो साल्ट

अपनी डाएट में सफेद चीजें शामिल करके भी अपने कमजोर शु्रक को बलवान बना सकते हैं। जैसे आप हर शुक्रवार को साबूदाना व दूध से बनी चीजों का सेवन कर सकते हैं। शुक्र को यदि आप नमक का सेवन नहीं करेंगे, तो यकीनन आपका शुक्र मजबूत होगा और आप एक खुशहाल जीवन पा सकते हैं।

शुक्र है कि संगीत है…

क्या आप संगीत के शौकीन हैं, तो मान लीजिए कि आप पर शुक्र मेहरबान है। लेकिन संगीत सुनन का भी एक तारीका है। यदि आप यहां बताए गए उपाय के अनुसार संगीत सुनेंगे, तभी आपको शुक्र से फायदा होगा,क्योंकि यह इस बात निर्भर करता है कि आपको किस तरह का संगीत सुनना पसंद है। दरअसल, मधुर संगीत से शुक्र बलवान होता है, लेकिन याद रखें कि म्यूजिक लाउड न हो अन्यथा ऐसे में आपका शुक्र और भी कमजोर हो सकता है। तो यदि आप अपने शुक्र को बलवान बनाना चाहते हैं, तो संगीत मधुर हो, साथ ही इसका लाउड भी धीमा हो।

एक बड़ी इलायची बदल देगी आपकी जिंदगी…

इलायची के पानी से नहाने से शुक्र बलवान होता है। बता दें कि इलायची का उपाय आपको हर तरह की लग्जरी लाइफ देता है। जी हां, सिर्फ एक बड़ी इलायची आपकी जिंदगी बदल सकती है। इसके लिए आपको ये करना होगा। एक बड़ी इलायची को पानी में उबाल लें। उसके बाद को छान लें और अपने नहान के पानी में मिला लें। नहाने के दौरान इस मंत्र का बोलते रहें- ओम द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।

Leave a Reply