व्यापार में वृद्धि केवल रणनीति, पूंजी और मेहनत से ही नहीं बल्कि कार्यस्थल की ऊर्जा से भी प्रभावित होती है। सही वास्तु व्यवस्था से ऑफिस या फैक्ट्री में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है, जिससे निर्णय क्षमता, टीम का प्रदर्शन और मुनाफा तीनों बेहतर होते हैं।
मालिक या MD की केबिन
व्यवसाय के मालिक, MD या निदेशक की केबिन दक्षिण-पश्चिम (नैऋत्य) दिशा में होनी चाहिए, जिससे बैठते समय मुख उत्तर या पूर्व की ओर रहे। यह दिशा अधिकार, स्थिरता और सही निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाती है।
रिसेप्शन व मीटिंग रूम
रिसेप्शन और मुख्य मीटिंग रूम ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में रखना शुभ रहता है। इससे नए अवसर, ग्राहक व साझेदारियां सुगमता से आती हैं। मीटिंग रूम में बैठक व्यवस्था इस तरह रखें कि वरिष्ठ अधिकारी का मुख उत्तर या पूर्व दिशा की ओर रहे।
वित्त व लेखा विभाग
फाइनेंस, अकाउंट्स और कैश-संबंधी कार्य उत्तर दिशा में रखना उत्तम माना जाता है, क्योंकि यह दिशा धन और समृद्धि से जुड़ी मानी जाती है। तिजोरी या लॉकर का मुख उत्तर दिशा की ओर खुलना चाहिए।
कर्मचारियों की बैठक व्यवस्था
कर्मचारियों की सामान्य बैठक व्यवस्था पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके रखें, इससे कार्यक्षमता और एकाग्रता बढ़ती है। बिक्री व मार्केटिंग टीम को उत्तर-पश्चिम दिशा में बैठाना लाभदायक माना जाता है, क्योंकि यह दिशा संचार व नए संपर्कों से जुड़ी है।
इलेक्ट्रिकल व सर्वर रूम
बिजली से जुड़े उपकरण, जनरेटर, सर्वर रूम आदि को आग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा में रखना उचित रहता है, क्योंकि यह दिशा अग्नि तत्व से जुड़ी मानी जाती है।
रिकॉर्ड्स व भारी सामान
पुराने रिकॉर्ड्स, फाइलें और भारी सामान दक्षिण दिशा में रखें। कार्यस्थल के मध्य भाग (ब्रह्मस्थान) को यथासंभव खुला व अव्यवस्था-मुक्त रखें, इससे ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है और कार्यस्थल में सकारात्मकता बढ़ती है।
ध्यान रखने योग्य बातें
- ऑफिस के मुख्य द्वार के सामने कोई अवरोध, खंभा या कूड़ेदान न हो
- कार्यस्थल में पर्याप्त रोशनी व वायु का प्रवाह बना रहे
- टूटी हुई कुर्सियां, मेज या उपकरण तुरंत हटा दें
- उत्तर दिशा को यथासंभव खुला व अव्यवस्था-मुक्त रखें
वास्तु के इन सिद्धांतों को अपनाकर व्यवसाय में स्थिरता, टीम में सामंजस्य और मुनाफे में निरंतर वृद्धि लाई जा सकती है। हर कार्यस्थल की बनावट भिन्न होती है, इसलिए व्यक्तिगत निरीक्षण के आधार पर वास्तु परामर्श लेना सबसे उचित रहता है।
वास्तु विद् सुनील कुमार आर्यन
इंडस्ट्रियल वास्तु सलाहकार एवं ट्रेनर
वास्तु परामर्श हेतु यहाँ संपर्क करें
