You are currently viewing नाखुनों की शेप के अनुसार व्यक्ति का स्वभाव –

नाखुनों की शेप के अनुसार व्यक्ति का स्वभाव –

हर व्यक्ति के नाखुनों का शेष अलग-अलग होता है। किसी के नाखून चौड़े होते हैं तो किसी के गोलाकार। हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार नाखूनों के शेप के आधार पर भी कई बातें मालूम की जा सकती हैं।

1. लंबे नाखून

जिन लोगों के नाखून का शेप लंबा होता है, वे रोमांटिक स्वभाव वाले होते हैं। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा भी हो जाते हैं। इनकी कल्पना शक्ति बहुत ही अच्छी होती है। ये लोग हर काम को एकदम सही ढंग से करना पसंद करते हैं। इन लोगों को वह बातें भी समझ आ जाती हैं जो अधिकतर लोग समझ नहीं पाते हैं। जीवन साथी के साथ इनका जीवन सुखी रहता है।

2. चौड़े नाखून

जिन लोगों के नाखूनों का शेप चौड़ा होता है, वे स्वास्थ्य संबंधी मामलों में श्रेष्ठ लाभ प्राप्त करते हैं। शारीरिक रूप से भी शक्तिशाली होते हैं। इन लोगों को गुस्सा बहुत जल्दी आता है। ये लोग गहराई से सोचते हैं और स्पष्टवादी होते हैं। सच और झूठ को भी आसानी से समझ लेते हैं।

3. गोल और अंडाकार नाखून

यदि किसी व्यक्ति के नाखून गोल या अंडाकार हैं तो वह हमेशा ही खुश रहता है। ये लोग शांति प्रिय होते हैं। वाद-विवाद पसंद नहीं करते। ये लोग अपने काम को नए-नए तरीकों से करना पसंद करते हैं। ऐसे नाखून वाले लोग भीड़ के साथ चलना पसंद नहीं करते हैं। अपनी भावनाओं को दूसरों पर आसानी से जाहिर नहीं करते हैं।

4. चौकोर नाखून

ऐसे लोग साहसी होते हैं, जिनके नाखूनों का शेप चौकोर होता है। ये अच्छे लीडर होते हैं। इनका स्वभाव गंभीर होता है। अपने आसपास रहने वाले लोगों को भी खुश रखते हैं और अपने कामों को समय पर पूरा करते हैं।

5. त्रिकोणाकार नाखून

जिन लोगों के नाखून त्रिकोण के आकार के होते हैं, वे बहुत चतुर होते हैं। हर काम को नए अंदाज में करना पसंद करते हैं। बहुत समझदारी से काम करते हैं, इसीलिए लोग इनसे एकदम सही काम की अपेक्षा करते हैं। हमेसा नए-नए आइडियाज सोचते रहते हैं। इनका व्यक्तित्व आकर्षक होता है।

6. बादाम के आकार के नाखून

यदि किसी व्यक्ति के नाखूनों का शेप बादाम के आकार का है तो व्यक्ति ईमानदार होता है। ये लोग बहुत अच्छे मित्र होते हैं। लोग इन पर पूरा विश्वास करते हैं। ये लोग मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकलने का रास्ता बहुत ही आसानी खोज लेते हैं।

             

संबंधित पेज: पानीपत में वास्तु परामर्श, हमारी वास्तु एवं ज्योतिष सेवाएं

संबंधित लेख: नक्षत्र योनि के अनुसार व्यक्तित्व | भद्रा – सूर्यदेव की पुत्री और शनिदेव की बहन

वास्तुविद् सुनील कुमार आर्यन
✍️ लेखक परिचय
वास्तुविद् सुनील कुमार आर्यन
संस्थापक, VASTU CLASS
आवासीय एवं औद्योगिक वास्तु विशेषज्ञ, प्रशिक्षक एवं वास्तु तकनीक शोधकर्ता
लेखक का परिचय

संतान, धन, स्वास्थ्य या पारिवारिक अशांति — इनका एक कारण घर का वास्तु दोष भी होता है

उपाय अपनी जगह हैं, पर यदि भवन की ऊर्जा ही असंतुलित हो तो परिणाम टिकते नहीं। वास्तुविद् सुनील कुमार आर्यन 2004 से पानीपत एवं आसपास के क्षेत्र में घर, दुकान और फैक्ट्री का वास्तु परीक्षण कर रहे हैं — बिना तोड़फोड़ के व्यावहारिक समाधान।

🖥️ स्वयं जाँचें: VASTU CLASS सॉफ़्टवेयर — अपने घर/प्लॉट का ऑनलाइन वास्तु विश्लेषण।

पानीपत · समालखा · इसराना · बापौली · मतलौडा · करनाल · सोनीपत — तथा ऑनलाइन परामर्श भी। फ़ोन 90500 90511

वास्तुविद् सुनील कुमार आर्यन

संस्थापक — VASTU CLASS एवं श्री नवग्रह वाटिका, पानीपत। आवासीय एवं औद्योगिक वास्तु विशेषज्ञ, प्रशिक्षक एवं वास्तु तकनीक शोधकर्ता।

Leave a Reply