हिंदू धर्म में कुछ पौधों को बहुत ही शुभ माना गया है. इनमें तुलसी का पौधा भी एक है. हिंदू धर्म में तुलसी का विशेष महत्व है. तुलसी का पौधा पूजनीय होता है. बल्कि तुलसी के पौधे को तो भगवान का रूप ही माना गया है. नवरात्रि के दौरान घर में तुलसी का पौधा लाना बहुत शुभ होता है. कहते हैं कि ऐसा करने से लक्ष्मी जी भक्तों से प्रसन्न हो जाती हैं और आपकी झोली खुशियों से भर देती हैं. घर में तुलसी का पौधा लगाने के बाद इस बात का खास ख्याल रखें कि रविवार और एकादशी को छोड़कर रोज तुलसी में जल चढ़ाना चाहिए. साथ ही, रोज शाम को तुलसी कोट में दीपक जलाना चाहिए. ऐसा करने से कभी पैसों की तंगी नहीं आती.
इतना ही नहीं, नवरात्रि के दिनों में शुभ मुहूर्त को देखते हुए केले का पौधा भी घर में लगा सकते हैं. मान्यता है कि गुरुवार के दिन जल में दूध मिलाकर चढ़ाने से जल्दी ही आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है.
इसी तरह नवरात्रि के दिनों में हरसिंगार का पौधा लगाने से भी धन-दौलत में विकास होता है. हरसिंगार के बांदे (किसी पेड़ पर दूसरा पौधा उग जाए तो उसे बांदा कहते हैं) को लाल कपड़े में बांधकर पैसे रखने की जगह पर रखें. इससे जीवन में आर्थिक तंगी नहीं होगी.
कहते हैं कि नवरत्रि के दिनों में बरगद के पत्ते, धतूरे की जड़ और शंखपुष्पी की जड़ के उपाय भी काफी कारगर हैं. इसके लिए बरगद के पत्ते को गंगाजल से धो लें और फिर उस पर हल्दी और देशी घी से स्वास्तिक बनाएं. इसके बाद इस पत्ते को धूप दिखाकर 9 दिन तक पूजा करें. बाद में इसे लाल कपड़े में लपेटकर पूजा स्थान पर रखे रहने दें. ये उपाय करने से घर में बरकत होती है.
नवरात्रि में धतूरे की जड़ को लाल कपड़े में लपेटकर मां काली के मंत्रों का जाप करने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं. शंखपुष्पी की जड़ को चांदी की डिब्बी में रखकर पैसे रखने की जगह पर रखने से भी धन लाभ होता है.
संबंधित पेज: पानीपत में वास्तु परामर्श, हमारी वास्तु एवं ज्योतिष सेवाएं
Yoast SEO अनुशंसित संबंधित लिंक: तुलसी पौधा नहीं मनुष्य जीवन का अंग है | तुलसी का पौधा किस दिशा में लगाना चाहिए
संतान, धन, स्वास्थ्य या पारिवारिक अशांति — इनका एक कारण घर का वास्तु दोष भी होता है
उपाय अपनी जगह हैं, पर यदि भवन की ऊर्जा ही असंतुलित हो तो परिणाम टिकते नहीं। वास्तुविद् सुनील कुमार आर्यन 2004 से पानीपत एवं आसपास के क्षेत्र में घर, दुकान और फैक्ट्री का वास्तु परीक्षण कर रहे हैं — बिना तोड़फोड़ के व्यावहारिक समाधान।
पानीपत · समालखा · इसराना · बापौली · मतलौडा · करनाल · सोनीपत — तथा ऑनलाइन परामर्श भी। फ़ोन 90500 90511

