You are currently viewing विवाह में आ रही बाधा कैसे करें दूर ?

विवाह में आ रही बाधा कैसे करें दूर ?

जन्‍मकुंडली में ग्रहों के अशुभ प्रभाव के कारण किसी जातक के विवाह में देरी अथवा बाधा आ सकती है। कई बार बहुत प्रयासों के बाद भी विवाह योग नहीं बन पाता है। ग्रहीय दशा के कारण विवाह में देरी अथवा बाधा उत्‍पन्‍न होती है। बृहस्‍पति के शुभ प्रभाव में विवाह से जुड़ी सभी प्रकार की बाधाओं से मुक्‍ति मिलती है।

ज्‍योतिष शास्‍त्र के अनुसार बृहस्‍पति देव को प्रसन्‍न करने से विवाह में आ रही सभी रूकावटें दूर होती हैं। शीघ्र विवाह के इच्‍छुक जातकों को गुरूवार के दिन बृहस्‍पति देव को प्रसन्‍न करना चाहिए एवं पीले रंग की वस्‍तुएं जैसे हल्‍दी, पीला फल, पीले रंग का वस्‍त्र, पीला फूल, चने की दाल, गुड़ इत्‍यादि चढ़ाने से लाभ होगा। गुरूवार के दिन व्रत रखने से भी लाभ होगा। इसके अलावा शिव-पार्वती के पूजन से आपको उत्‍तम जीवनसाथी का वरदान मिल सकता है। मान्‍यता है कि शिव-पार्वती के पूजन से जातक को सौभाग्‍य प्राप्‍त होता है और विवाह से जुड़ी सभी प्रकार की बाधाओं का अंत होता है।

इसके अतिरिक्‍त शुक्‍ल पक्ष के दौरान कन्‍या गुरूवार के दिन पानी में हल्‍दी डालकर स्‍नान करें, अवश्‍य ही लाभ होगा। यदि कन्‍या हल्‍दी मिला जल आधा केले के पेड़ और आधा पीपल के पेड़ पर चढ़ाएं तो उसके विवाह में आ रही बाधाएं दूर होंगीं। जल चढ़ाते समय ‘ऊं बृं बृहस्‍पतये नम:’ का जाप करें।

संबंधित पेज: पानीपत में वास्तु परामर्श, हमारी वास्तु एवं ज्योतिष सेवाएं

Yoast SEO अनुशंसित संबंधित लिंक: विवाह विलम्ब योग – ज्योतिषी परामर्श से उपाय

वास्तुविद् सुनील कुमार आर्यन
✍️ लेखक परिचय
वास्तुविद् सुनील कुमार आर्यन
संस्थापक, VASTU CLASS
आवासीय एवं औद्योगिक वास्तु विशेषज्ञ, प्रशिक्षक एवं वास्तु तकनीक शोधकर्ता
लेखक का परिचय

वास्तुविद् सुनील कुमार आर्यन

संस्थापक — VASTU CLASS एवं श्री नवग्रह वाटिका, पानीपत। आवासीय एवं औद्योगिक वास्तु विशेषज्ञ, प्रशिक्षक एवं वास्तु तकनीक शोधकर्ता।

Leave a Reply