You are currently viewing फर्श पर पानी की एक बूंद बता देगी आपके घर की खुशहाली का राज! जानिए ढलान का यह आसान वास्तु नियम।

फर्श पर पानी की एक बूंद बता देगी आपके घर की खुशहाली का राज! जानिए ढलान का यह आसान वास्तु नियम।

वास्तु शास्त्र में पानी के बहने की दिशा केवल एक सिविल इंजीनियरिंग या प्लंबिंग का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और लक्ष्मी के आगमन को तय करती है। जल को धन का कारक माना गया है, इसलिए इसका बहाव अत्यंत महत्वपूर्ण है।

एक सरल गृह परीक्षण

अपने घर के किसी भी कमरे के केंद्र (ब्रह्मस्थान) में थोड़ा सा पानी गिराकर देखें कि वह किस दिशा में आगे बढ़ रहा है।

  • सकारात्मक प्रवाह: यदि पानी स्वतः ही उत्तर (North) या उत्तर-पूर्व (North-East) की ओर बहता है, तो यह आपके घर में अवसरों और निरंतर धन के सही प्रवाह को दर्शाता है।
  • नकारात्मक प्रवाह: यदि पानी उल्टा बहते हुए दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम की ओर जाकर रुक जाता है, तो यह संचित धन के खर्च होने और मानसिक अशांति का संकेत है।

आम आदमी के लिए सरल समाधान

  • यदि ढलान गलत है, तो जिस हिस्से में पानी जमा हो रहा है, उस दिशा की दीवार को हल्के क्रीम या ऑफ-व्हाइट रंग से रंगें ताकि वहाँ का भारीपन कम हो।
  • जिस दिशा में पानी को जाना चाहिए था (उत्तर या पूर्व), उस हिस्से को हमेशा खाली, हल्का और अत्यधिक साफ-सुथरा रखें। वहाँ एक सुंदर इंदौर प्लांट (जैसे मनी प्लांट) लगाने से भी उस दिशा की चुंबकीय ऊर्जा सक्रिय हो जाती है।
वास्तुविद् सुनील कुमार आर्यन
✍️ लेखक परिचय
वास्तुविद् सुनील कुमार आर्यन
संस्थापक, VASTU CLASS
आवासीय एवं औद्योगिक वास्तु विशेषज्ञ, प्रशिक्षक एवं वास्तु तकनीक शोधकर्ता
लेखक का परिचय

वास्तुविद् सुनील कुमार आर्यन

संस्थापक — VASTU CLASS एवं श्री नवग्रह वाटिका, पानीपत। आवासीय एवं औद्योगिक वास्तु विशेषज्ञ, प्रशिक्षक एवं वास्तु तकनीक शोधकर्ता।

Leave a Reply